छुहारे खाने से होते हैं ये 10 फायदे, इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य भी जानें

छुहारे खाने से होते हैं ये 10 फायदे, इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य भी जानें

अम्बुज यादव

सेहत के लिए वैसे तो कई ऐसे पदार्थ है जो लाभदायक होते हैं। वही डॉक्टर भी सभी घरेलू पदार्थ खाने के लिए लोगों को सलाह देते हैं। लेकिन उन सभी पदार्थ में से कई ऐसे है जिनकी तासीर गर्म होती है तो किसी की ठंड। अपने-अपने तासीर के हिसाब से अलग-अलग मौसम में खाने पर सभी घरेलू पदार्थ सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। उन्ही पदार्थों में से एक है छुहारा और खजूर। वैसे तो ये दोनों एक ही पेड़ से उगते हैं और दोनों की ही तासीर गर्म होती है। इसलिए ये दोनों पदार्थ ठंड के मौसम में खाने से हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है और लाभ भी उसका हमको मिलता है। गर्म होने के कारण इसकी उपयोगिता ठंड में बढ़ जाती है, जिसके लिए सभी लोग सर्दियों के मौसम में इसका उपयोग करते हैं। वैसे तो इसके फायदों के बारें में सभी लोग जानते है लेकिन ऐसे कई इसके फायदे हैं, जिसके बारें में अधिकतर लोगों को नहीं पता होता है। तो आइये आज हम आपको बताते है कि आखिर इसके उपयोग से हमें क्या-क्या फायदा मिलता है?

पढ़ें- इन सब्जियों के सेवन से स्वस्थ रहता है दिल

  • कब्ज : सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है। खजूर का अचार भोजन के साथ खाया जाए तो अजीर्ण रोग नहीं होता तथा मुंह का स्वाद भी ठीक रहता है। खजूर का अचार बनाने की विधि थोड़ी कठिन है, इसलिए बना-बनाया अचार ही ले लेना चाहिए।
  • दांतों का गलना : छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, जैसे दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना इत्यादि रूक जाते हैं।
  • बिस्तर पर पेशाब : छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है। बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा। छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह शक्ति पहुंचाते हैं।
  • आंखों के रोग : खजूर की गुठली का सुरमा आंखों में डालने से आंखों के रोग दूर होते हैं।
  • रक्तचाप : कम रक्तचाप वाले रोगी 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा।
  • मासिक धर्म : सर्दी के दिनों में कई महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समसयाएं भी होती हैं, इसके लिए छुहारे फायदेमंद है। छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।
  • मधुमेह : मधुमेह रोगी जिनके लिए मिठाई, चीनी इत्यादि वर्जित है, सीमित मात्रा में खजूर का हलवा इस्तेमाल कर सकते हैं। खजूर में वह अवगुण नहीं होते हैं, जो गन्ने वाली चीनी में पाए जाते हैं।
  • जुएं : खजूर की गुठली को पानी में घिसकर सिर पर लगाने से सिर के जुएं मर जाते हैं।
  • पुराने घाव : पुराने घावों के लिए खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। घावों पर इस भस्म को लगाने से घाव भर जाते हैं।
  • खांसी : छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2-3 बार सेवन करने से खांसी, छींक, जुकाम और बलगम में राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें-

विटामिन C की खान हैं ये 7 सुपर फ्रूट

डायबिटीज से परेशान रहने वालों के लिए 5 सुपर फ्रूट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।